News & Updates
People of Hope is committed to bringing positive change through Education, Healthcare, Rural Development, Women Empowerment, Environmental Protection and Social Welfare. Join us in our mission to “Changing Lives” and building a better future for all.
Blog

विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना

Admin  |  August 12, 2026
विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना
A
Admin
Published on August 12, 2026

प्रिय विद्यार्थियों एवं अभिभावकों,

हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि People of Hope ने Navodaya Coaching Center, Araria, Bihar के साथ सहयोग किया है। इस सहयोग के अंतर्गत Navodaya Coaching Center, Araria द्वारा People of Hope की अनुशंसा पर 5 योग्य एवं मेहनती विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग सहायता प्रदान की जाएगी।

इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) प्रवेश परीक्षा की तैयारी में सहयोग देना है।

इच्छुक विद्यार्थी एवं अभिभावक कृपया हमारी वेबसाइट के Contact Page के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करें या नीचे दिए गए संपर्क विवरण पर हमसे संपर्क करें। आवेदन करते समय सही एवं पूर्ण जानकारी देना आवश्यक है।

वेबसाइट: www.peopleofhope.org.in
ईमेल: peopleofhope123@gmail.com
मोबाइल/WhatsApp: +91 9871023184

People of Hope का विश्वास है कि हर योग्य बच्चे को आगे बढ़ने और बेहतर भविष्य बनाने का अवसर मिलना चाहिए।

Share this article:
Back to All Blogs